• Mon. Mar 30th, 2026

    NEWS HUNT EXPRESS

    Allways With You

    Most Sixes in Test Cricket | अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप -10 बल्लेबाज़ों के नाम जानिए, बांग्लादेश के खिलाफ 2 छक्के लगाकर Rishabh Pant इन लिस्ट में हुए शामिल

    Bynewshuntexpress

    Dec 14, 2022


    PIC: BCCI/Twitter

    -विनय कुमार

    आज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट  सीरीज के पहले मैच के पहले दिन भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने T20I और ODI फॉर्मेट वाली बल्लेबाज़ी के अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने मैच की पहली पारी में 45 गेंदों में 46 रन बनाए। इस आतिशी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके भी पीटे। इन 2 शानदार छक्कों के साथ वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज़ बन गए। और, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया में 41वें बल्लेबाज़ बन गए। 

    अंतरराष्ट्रीय Test Cricket में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़

    1. शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) – 46

    2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 51

    3. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) – 54*

    4. टिम साउदी (Tim Southee) – 60

    5. फ्लिंटॉफ (Flintoff) – 71

    अगर बात की जाए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप टेन बल्लेबाज़ों की, तो इस मामले में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 8वें नंबर पर आ गए हैं। 

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

    1. वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) : 90 छक्के 

    2. एमएस धोनी (MS Dhoni) : 78 छक्के

    3. सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) : 69 छक्के

    4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) : 64 छक्के

    5. कपिल देव (Kapil Dev) : 61 छक्के

    6. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) : 57 छक्के

    7. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) : 55 छक्के

    8. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) : 54 छक्के

    ओवरऑल, यानी पूरी दुनिया की बात की जाए, तो अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का कीर्तिमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) के नाम है। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के दर्ज़ हैं।

    Test Cricket के टॉप-10 सिक्सर किंग्स

    1. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) : 107

    2. ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) : 107

    3. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) : 100

    4. क्रिस गेल (Chris Gayle) : 98

    5. जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) : 97

    6. वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) : 91 

    7. ब्रायन लारा (Brian Lara) : 88

    8. सी एल केयर्न्स (CL Cairns) : 87

    9. विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) : 84

    10. एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) : 82

    और, ऋषभ पंत इस समय 50 छक्कों के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 41वें खिलाड़ी हैं।





    Source link